फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 परिवारों का हरगोविंदपुर गांव भी कंटेन्मेंट जोन , सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ-रोशननगर (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में एक युवक का अपनी ससुराल आना पूरे गांव पर भारी पड़ा। युवक शाहजहांपुर से कोरोना कैरियर बनकर ससुराल आया और कई दिन रहा। इस दौरान वह 18 सदस्यीय परिवार के साथ घुलमिल कर रहा। उसके जाने के बाद जब उसके साले को कुछ परेशानी हुई तो उसकी जांच कराई गई, जिसमें वह संक्रमित मिला। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव कंटेंनमेंट जोन में आ गया है, जिसके चलते पूरे गांव को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ मोहम्मदी प्रदीप कुमार, एसीएमओ रविंद्र शर्मा ने पूरे गांव के प्रमुख मार्ग को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। वहीं सीएचसी बांकेगंज टीम ने गांव के सभी परिवारों की स्क्रीनिंग की। सैनिटाइज भी कराया गया। पॉजिटिव मिले युवक को लखीमपुर भेजा गया है। साथ ही उसके परिवार के सभी 18 सदस्यों को भी लखीमपुर सैंपलिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव की बैरिकेडिंग, गांव वालों से घर से न निकलने की ताकीद
ग्रंट नंबर 14 ग्राम पंचायत के 100 परिवारों वाले हरगोविंदपुर गांव को प्रशासन ने सील कर दिया है। एसडीएम और सीओ के निर्देश पर गांव के प्रमुख मार्ग पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी गई है। एसीएमओ रवींद्र शर्मा के निर्देशन में बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक केके रंजन के नेतृत्व में पांच टीमें गांव के सभी परिवारों का मेडिकल परीक्षण करने में जुटी हैं।
जिले में बढ़कर हुए 17 कंटेन्मेंट जोन
लखीमपुर खीरी गुरुवार रात आई रिपोर्ट में जिले में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसील गोला के गांव हरगोविंदपुर को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे जिले में अब 17 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सिंगल केस है वहां पर 250 मीटर की परिधि में या फिर पूरा मोहल्ला सीज किया गया है। मगर,जहां पर एक से ज्यादा केस हैं वहां पर 500 मीटर की परिधि में कंटेन्मेंट जोन होगा और उसके बाद 250 मीटर की परिधि में बफर जोन होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में एक केस होने पर पूरे गांव को और इससे अधिक केस होने पर पूरा राजस्व गांव कंटेन्मेंट जोन होगा। संबंधित गांव के आस पास के दूसरे राजस्व गांव और मजरे बफर जोन में आएंगे। मालुम हो कि जिले में 73 कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिनमें 55 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गए हैं। अब 18 पॉजिटिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें