फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं आपके आसपास कोरोना कैरियर तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के बाद से दो माह के अंदर दूसरे राज्यों से जनपद में 61 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिकों की वापसी का सिलसिला मई के आरंभ से शुरू हुआ, जिससे अब तक 40 हजार प्रवासी आए हैं। इनमें से 39,550 प्रवासी होम क्वारंटीन हैं, जिनमें संक्रमित पाए जाने वाले कई प्रवासियों के परिवार वाले भी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए खुद सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपके आसपास भी कोरोना कैरियर हो सकता है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 16 कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं, इनमें शहर के तीन मोहल्ले और 13 गांव शामिल हैं, जिनमें होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके परिवार वाले भी संक्रमित पाए गए हैं। दो जून को आई रिपोर्ट में बिजुआ ब्लॉक के गांव कोरियाना की किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जो होम क्वारंटीन पिता के संपर्क में आकर संक्रमित हुई। इससे पहले शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में होम क्वारंटीन दो प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिवार के ही छह सदस्य संक्रमित मिले। नौरंगाबाद में होम क्वारंटीन प्रवासी महिला संक्रमित मिली थी, जिसके बाद उसके परिवार के भी चार सदस्य संक्रमित पाए गए। ऐसे कुल 17 केस हैैं, जिनसे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
2723 नमूने जांच के लिए भेजे गए
जनपद में अब तक जांच के लिए 2723 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें 2477 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। इनमें से 71 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 54 व्यक्ति ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 17 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

ऐसे हो सकता है संक्रमण का खतरा
होम क्वारंटीन किए गए प्रवासी श्रमिकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऐसे में इनके संपर्क में आने वालों के चपेट में आने की पूरी संभावना बन गई है। हालांकि प्रशासन कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित कर जांच के लिए सैंपल भेजने का दावा कर रहा है। बावजूद इसके कम्यूनिटी लेवल के संक्रमण का खतरा बढ़ा है। ऐसे में आपके आसपास ही कोई कोरोना कैरियर हो सकता है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम सतर्क रहें और कोरोना संक्रमण को लेकर जो हिदायत दी जा रहीं हैं उनका पालन करें। इस संबंध में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह भी एक बार इस संबंध में आशंका जताते हुए लोगों से नियमों का पालन करने की अपील कर चुके हैं।
कम्युनिटी लेवल पर संक्रमण के फैलने के खतरे को रोकने के लिए कंटेन्मेंट जोन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे एक निश्चित एरिया को सील किया जा रहा है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करने से ही इस महामारी को खत्म किया जा सकता है। नियमों का पालन करने में जरा सी असावधानी या चूक से कोई भी व्यक्ति संक्रमण का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें