धनगढ़ी-नेपाल। भारत के महाराष्ट्र से मंगलवार को लौटे एक नेपाली को धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
धनगढ़ी सेती प्रादेशिक अस्पताल के सूचना अधिकारी दिलीप कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार को कैलाली जिले के गौरीगंगा वार्ड नंबर सात निवासी 55 वर्षीय एक नेपाली को सांस लेने में दिक्कत तथा खांसी आ रही थी। जिसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट आने पर उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया गया है मंगलवार को ही नेपाली भारत के महाराष्ट्र से लौटकर नेपाल आया था।