लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक मई 2020 से अब तक जनपद में दूसरे राज्यों एवं जनपदों से कुल 17,095 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए 1501 प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा समेत विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से आए हैं। इन सभी श्रमिकों को स्क्रीनिंग होम ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद सभी स्वस्थ पाए गए। श्रमिकों को उनके गांवों तक पहुंचाया गया है। डीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी परिवारों को अनाज किट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में और अधिक प्रवासी श्रमिकों के आने की संभावना के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों कर ली गई हैं।