फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए 70 नेपाली मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लॉकडाउन में महाराष्ट्र में फंसे नेपाल के 60-70 मजदूरों को ट्रक चालक यहां से 40 किमी दूर उतार गया, जिससे ये मजदूर वहां से पैदल चलकर शाम सवा चार बजे मैलानी पहुंचे। जबकि चालक ने इन सबसे पांच-पांच हजार रुपये भाड़ा वसूला।
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिले के ग्राम व थाना शिवनाथ निवासी प्रकाश सिंह धनाड़, परमल सिंह धनाड़ी, बीरेंद्र धनाड़ी, गोरख धनाड़ी, प्रकाश कार्की, नरेश मंगोला, परमल धनाड़ी, अरविंद धनाड़ी ने बताया कि उनके साथ कुल 70 लोग महाराष्ट्र के नासिक में होटलों पर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में काम न मिलने से परेशान होकर उन्हें प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये किराये पर एक ट्रक नासिक से लाया, लेकिन बॉर्डर के बजाए ट्रक चालक मैलानी से 40 किमी दूर ही उन्हें उतार गया। मजबूरन वे लोग वहां से पैदल चलकर शाम सवा चार बजे मैलानी पहुंचे और फिर यहां से पैदल ही धनगढ़ी नेपाल के लिए रवाना होंगे। बताया कि वे लोग चार दिन पहले नासिक से चले थे।
हरियाणा से आए प्रवासी किए गए होम क्वारंटीन
हरियाणा की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के वापस आने पर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया, जिनकी पुलिस निगरानी कर रही है।
कस्बे के रामनरायन, रामनिवास, श्रवण, नीलकमल, कैलाश, पुतानी, सोनू, अमित आदि ने बताया कि 26 लोग हरियाणा में किसानों के यहां मजदूरी, फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण सभी लोग वहां फंस गए। प्रदेश सरकार के आह्वान पर उन्हें सरकारी खर्चे से बसों से लखीमपुर लाया गया, जहां राशन किट देकर घर वापस भेज दिया गया है। सभी लोगों को होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है। जो अपने घरों में क्वारंटीन हैं। चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें