फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे बिहार के तब्लीगी जमाती क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। अस्थायी जेल से जमानत पर छूटे बिहार के 12 तब्लीगी जमातियों को बस से मंगलवार को कसबे के राजकीय इंटर कॉलेज लाया गया, जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया। यह जमाती बिहार से अनुमति मिलने तक क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन से कस्बे में 12 तब्लीगी जमाती आठ मार्च को आए थे। इन्हें प्रशासन ने पहली अप्रैल को कसबे की अलग-अलग मस्जिदों से पकड़कर राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया था। सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा था। इनमें से तीन जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद धौरहरा पुलिस ने सभी 12 जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अस्थायी जेल भेज दिया था। जमानत मिलने के बाद मंगलवार को सभी की रिहाई हो गई। जेल से छूटे सभी जमातियों को बस से राजकीय इंटर कॉलेज लाया गया। जहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि सभी तब्लीगी जमाती बिहार सरकार की अनुमति मिलने तक क्वारंटीन रहेंगे। इन्हें क्वारंटीन करने से पूर्व क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कर पुलिस तैनात की गई है। जमातियों के लिए भोजन, साबुन सैनिटाइजर आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें