फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियां सूनी, सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में साप्ताहिक बंदी होने के कारण रविवार को शहर से लेकर नगर और कस्बों तक दुकानें बंद रहीं। इससे बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर भी चहल-पहल नहीं थी। इक्का-दुक्का वाहन और जरूरतमंद ही आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने शहर में गश्त कर बाजार बंद का जायजा लिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण में जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सशर्त बाजार खुलने की अनुमति दी थी। साथ ही प्रत्येक रविवार को पूरे जिले में संपूर्ण साप्ताहिक बाजार बंदी की घोषणा की थी। फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और प्रतिष्ठानों को न खोलने के आदेश दिए थे। पहले रविवार को पूरे जिले में संपूर्ण बंदी का असर दिखाई दिया। किराने की दुकानें भी रविवार को नहीं खुली। शहर की खपरैल बाजार, किराना, बर्तन बाजार सहित सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंदों ही घरों से बाहर निकले। इससे सड़कों पर वाहन भी इक्का-दुक्का ही दिखे। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा, एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय के साथ शहर में गश्त की।
मितौली। कस्बे में मेडिकल और शराब की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। एसओ अनिल सैनी वाहनों की चेकिंग कर लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की चेतावनी दे रहे थे।
विज्ञापन

खीरी टाउन। कसबे में सिर्फ एक मेडिकल स्टोर खुला। इसके अलावा सभी दुकानें बंद रहीं। ठेले वाले मोहल्लों में सब्जी और फल बेचते दिखे। नगर पंचायत ईओ ने बाजार को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें