फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन ऐसा..अब तो जाम भी लगने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद लॉकडाउन के तीसरे चरण में राहत मिली तो बाजार की रौनक लौट आई। यह और बात है कि इस दौरान लोग कोराना संक्रमण के खतरे को ही भूल गए। शनिवार को यह हालात हो गए कि संकटा देवी चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बढ़ती भीड़ के बीच कहीं पर भी सामाजिक दूरी नहीं दिखी। हैरत की बात तो यह है कि जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने रहे। बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों और बाजारों में उमड़ रही भीड़ और सामाजिक दूरी का उल्लंघन आने वाले खतरे के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाजारों के लिए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर शनिवार को किराना बाजार, खपरैल बाजार, बर्तन बाजार आदि में काफी भीड़भाड़ रही। हालात यह हो गए शहर के प्रमुख संकटा देवी चौराहा पर जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले। दुकानों पर खड़े ग्राहकों में सामाजिक दूरी बिल्कुल नहीं दिखी। लोग एक-दूसरे से सटे खड़े थे। दुकानों के अंदर भी कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। तमाम लोग तो ऐसे थे, जिन्होंने मास्क भी नहीं पहन रखा था। ई-रिक्शा भी सवारियां ढोते हुए नजर आए। इन रिक्शों में चार से पांच सवारियां सटी हुई बैठीं थीं। यह वाहन चौकियों के सामने से भी गुजर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रोककर टोकने की भी जरूरत नहीं समझी।
झुंड बनाकर गांवों में घूमते हैं लोग बेलरायां। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों में भी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बगैर मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है। दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं है। नेपाल सीमा के गांव बेलापरसुआ, कड़िया, डांगा, बेलरायां आदि गांवों में लोग सड़कों पर झुंड बनाकर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराई दुकानें
निघासन बिना रोस्टर दुकानें खोलने वाले व्यापारियों की पुलिस ने दुकान बंद कराई। व्यापारियों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर, गिफ्ट और रेडीमेड कपड़ों की दुकानें खोलने के अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। कुछ दुकानदार तीनों सामान एक ही दुकान में रखे हुए हैं और उनका रजिस्ट्रेशन भी है। ऐसे दुकानदार किसी दिन दुकान खोलें इस बात को लेकर वह संशय में है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वह रोस्टर के अनुसार सप्ताह में तीन दिन ही दुकान खोल सकते हैं।
गोला में मेन रोड ब्लॉक, गलियां हुई हाईवे
गोला गोकर्णनाथ लॉकडाउन के दौरान जिले को ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया जिसके साथ ही सप्ताह में एक दिन छोड़कर क्रमवार दुकानों को खोलने के लिए एडवाइजरी तय की गई है। नगर में भीड़ न हो और लॉकडाउन का पालन भी कराया जा सके इसलिए पुलिस और प्रशासन ने नगर के प्रमुख अलीगंज रोड को भीमराव अंबेडकर पार्क, लखीमपुर रोड को पीआईसी के सामने, मिल रोड को चीनी मिल के गेट के पास, खुटार रोड को विकास चौराहा, मोहम्मदी रोड को गांधी स्मारक विद्यालय के पास बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिया है।
मेन रोड ब्लॉक होने के बाद लोगों को बाजार में आने के लिए पूरे नगर की परिक्रमा करनी पड़ती है, जिससे गलियां हाईवे हो गई हैं। लोग शॉर्टकट लेते हुए गलियों में दोपहिया, चार पहिया वाहन फर्राटा भरते दिखते हैं। वही ब्लॉक मार्गों के बीचो बीच डिवाइडर की तरह बाइकें खड़ी दिखती हैं।
आज दुकान खोली तो होगी कार्रवाई: एसडीएम
धौरहरा कस्बे में व्यापार मंडल की तरफ से अब तक शनिवार को साप्ताहिक बंदी हुआ करती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण डीएम ने पूरे जनपद में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है।
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि नगर पंचायत में अब रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। कोई दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान रविवार को खुला मिला तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के बीच सुसंगत धाराओं और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मिठाई की दुकानें और मेडिकल स्टोर का समय बदला
धौरहरा एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि अब तक मिठाई की तीन दिन तक ही दुकानें खुलने का आदेश था, जिसे संशोधित किया गया है। पहले मेडिकल स्टोर के खुलने का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 06: 00 बजे तक था। अब यह स्टोर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे। मिठाई की दुकानें सुबह 11:00 से शाम 06:00 बजे तक खुलती थीं। वह भी अब सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक खुलेंगी। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें