फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन खाली हाथ लौटे शौकीन.. अब महंगी मिलेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद मंगलवार को शराब की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि ज्यादातर दुकानों का स्टॉक पहले दिन ही रिकार्ड तोड़ बिक्री के साथ निल हो गया था। नामी-गिरामी ब्रांड की शराब नदारद होने से कई दुकानें बंद रहीं। जो खुली भी उनमें मनपसंद ब्रांड न होने से लोग बिना खरीदे ही लौट गए। बताया जा रहा है कि अब नए सत्र का स्टॉक आएगा, रेट अधिक होने के कारण शराब महंगी मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 410 शराब दुकानें हैं, जिनमें 238 अंग्रेजी, 299 देशी और 71 बीयर की दुकानें हैं। सोमवार को दुकानें खुलने के साथ ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ी थी, जिससे शाम तक ज्यादातर दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया। दूसरे दिन मंगलवार को दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। वजह यह रही कि नामी-गिरामी ब्रांड की शराब स्टॉक में नहीं बची थी। जो माल बचा था, उसे खरीदने के लिए लोग तैयार नहीं थे। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि अंग्रेजी शराब की डिमांड ज्यादा होने से पहले दिन ही ज्यादातर दुकानों का माल बिक गया। अब नया स्टॉक आने लगा है। जल्द ही दुकानों पर नई शराब की खेप पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो हजार पेटी अंग्रेजी शराब की खेप आ गई है, जो दुकानदारों को बांट दी गई है। इससे स्टॉक की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें