फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रूट मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के ग्रीन जोन में आते ही अफसरों ने शिकंजा और कस दिया। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम की निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फोर्स ने रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे डीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर में रूट मार्च किया। सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा के साथ सदर कोतवाली के साथ अस्पताल रोड होते हुए पूरे शहर में रूट मार्च किया। दुकानदारों और वहां मौजूद ग्राहकों से सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की अपील की।
सिकंद्राबाद प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने लोनपुरवा, रसूलपुर, अंडूबेहड़ सहित कई गांवों में रूट मार्च किया। सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी और बेहजम चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया ने भी अपने क्षेत्र में रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन

फरधान प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने मुख्य बाजार, कैमहरा, रुकुंदीपुर, लीलाकुआं, भदूरा, चपरतला समेत कई गांवों ने रूट मार्च किया।
धौरहरा पूरे क्षेत्र में सीओ अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में रूट मार्च हुआ। पुलिस ने सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
बेलरायां चौकी प्रभारी योगेश तेवतिया ने रूट मार्च कर लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
तिकुनियां कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद ने कसबे सहित आसपास के गांवों में रूट मार्च किया। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप कुमार यादव के साथ पुलिस ने रूटमार्ट कर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
पलियाकलां सीओ राकेश कुमार नायक ने फोर्स के साथ मालगोदाम रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड, स्टेशन रोड और कसबे के मोहल्लों में रूट मार्च किया। संपूर्णानगर एसओ ने सिंगाही खुर्द, संपूर्णानगर, खजुरिया, बसही आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
मैलानी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मेन मार्केट, खुटार रोड, रेलवे कॉलोनी, पुराना बाजार में रूट मार्च किया।
बिजुआ भीरा में एसओ प्रदीप सिंह बाजार ने नगर की गलियों में रूट मार्च किया।
जंगबहादुरगंज पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के अलावा कसबे में रूट मार्च किया।
गोला गोकर्णनाथ सीओ आरके वर्मा और प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ नगर में गश्त की। लोगों को समझाया कि कोरोना से जंग अभी कुछ दिन और चल सकती है, इसलिए संयम और धैर्य से काम लें। लॉकडाउन का पालन करें।
ममरी हैदराबाद पुलिस ने कसबा ममरी, महेशपुर, अजान, खुटार रोड, रोशननगर आदि स्थानों पर बाइक रैली निकालकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने, मास्क लगाकर चलने, सामाजिक दूरी बनाए रखने को प्रेरित किया।
खीरी टाउन एसओ सुनील कुमार सिंह ने पीएसी के साथ बाजार, सैयदबाड़ा, मुगली टोला, अवधी टोला, हनिया टोला, पट्टी रामदास और डीहपुर कटरा में रूट मार्च किया। सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर फूलों की वर्षा की। लोगों को मास्क लगाकर ही जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलने की अपील की। संवाद
गुलरिया भीरा पुलिस ने भानपुर, इटकुटी, बरमबाबा, बिजुआ, बस्तौली, बस्तौला, गुलरिया, पड़रिया तुला, मलूकापुर, मूसेपुर, नब्बूपुरवा, रड़ा चौराहा, मालपुर में रूट मार्च किया। लोगों ने पुलिस पर पुष्प वर्षा की।
ममरी लॉकडाउन की ड्यूटी कर लौटे हैदराबाद थाना के पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि दिन रात ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धाओं की थर्मल स्क्रीनिंग जिला प्रशासन के निर्देश पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें