फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम स्वाभिमान प्रोजेक्ट से प्रवासी कामगारों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्रम दिवस पर सीडीओ अरविंद सिंह ने शुक्रवार को श्रम स्वाभिमान प्रोजेक्ट का शुभारंभ गोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तूलमेलगंज से किया है। इस प्रोजेक्ट से दूसरे राज्यों से आए प्रवासी कामगारों को रोजगार देकर शुभारंभ किया गया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि कुशल और अर्द्ध कुशल कामगारों को उनकी दक्षता के हिसाब से काम मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दरों के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के लिए सरकार की प्राथमिकता है। प्रवासी कामगारों को उनकी दक्षता के हिसाब से रोजगार दिलाने के लिए श्रम स्वाभिमान प्रोजेक्ट लांच किया है। क्वारंटीन सेंटर में रखे गए प्रवासी कामगारों को उनकी इच्छा के मुताबिक काम दिया जाएगा, जिस विधा में वह पारंगत हैं। अभी तक दिल्ली से ज्यादातर अकुशल कामगार आए हैं, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा से कुशल और अर्द्ध कुशल कामगार आए हैैं। इनमें राजमिस्त्री, पेंटर, कारपेंटर आदि विधा में कुशल कामगार हैं। गोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तूलमेलगंज में क्वारंटीन कामगारों में से छह कामगारों को काम देकर प्रोजेक्ट का शुभारंभ कराया गया है। इनमें दो राजमिस्त्री और चार अकुशल श्रमिक हैं। इसके बाद शनिवार को धौरहरा के क्वारंटीन सेंटर पर रूके कामगारों को काम दिया जाएगा। अभी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से काम कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस विद्यालय में कामगार काम करेंगे, वहीं विद्यालय उनका क्वारंटीन सेंटर होगा। इससे प्रवासी कामगार स्वाभिमान के साथ आपदा की घड़ी में रोजगार हासिल करके परिवार का खर्च चला सकेंगे। इस मौैके पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह भी मौजूद रहे।
पर जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया ने श्रमिकों को फूल मालाओं पहनाकर फल भी वितरण किए। उन्होंने कहा कि मजदूरों और कामगारों की मेहनत और लगन की बदौलत ही देश का विकास हो रहा है। इस मौके पर शंकर यादव, प्रमोद वर्मा, अमरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें