फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मान रहे थे लोग.. शहर की हुई नाकेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर की नाकेबंदी कर दी है। मेन रोड बल्ली लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। इधर सिर्फ पैदल ही निकलने दिया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने दो और चार पहिया वाहनों को गलियों में खड़ा कर दे रहे हैं। इससे जरूरत का सामान लेने वालों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पालिका ने पार्किंग स्थल के शहर की तीन जगहों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा होते हुए जीआईसी कॉलेज तक दिन भर दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन फर्राटा भरते थे। वहीं अस्पताल रोड पर दुकानदार फुटपाथ पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते थे। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लघंन होने के साथ शहर के प्रमुख रास्ते पर दिन भर भीड़ भाड़ बनी रहती थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात में अस्पताल रोड और इससे जुड़ी गलियों को बल्ली लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया और वाहन खड़ा करने के लिए पालिका ईओ को पार्किंग स्थल बनवाने के निर्देश दिए थे। इस पर पालिका प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर, जीआईसी कॉलेज मैदान व नसीरूद्दीन मौजी मैदान को पार्किंग स्थल के लिए चिह्नित किया है, जिससे वाहनों से शहर आने वाले लोग पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ा कर सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर रेलवे स्टेशन, जीआईसी मैदान एवं नसीरूद्दीन मौजी मैदान चिह्नित कर वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था कराई जा रही है।
- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें