फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा: अब रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। जनपद के ग्रीन जोन में आने केे बाद कस्बे के लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को एसडीएम ने व्यापरियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत में दुकानें रोस्टर के अनुसार खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विक्रेता मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का अवश्य अनुपालन करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे में बिहार के तब्लीगी जमातियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कस्बे को हॉट स्पाट घोषित है। शुक्रवार दोपहर तहसील सभागार में एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों को शर्तों पर खोलने के निर्देश दिए। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि सभी थोक विक्रेताओं को अपने पास थर्मल स्क्रेनर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, जो भी ग्राहक सामान खरीदने उनकी दुकान पर आता है। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उल्लंघन या मना करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज धौराहरा से कहा कि किसी भी दशा में लॉकडाउन एवं शासन के निर्देशों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करें। सभी व्यक्तियों को प्रत्येक दशा में किसी भी अफवाह या अवांछित मेसेज जो सोशल मीडिया के द्वारा प्रचारित किया जा रहा है। उससे दूर रहने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष व्यापार मंडल सुदीप निगम एवं अन्य सदस्यों ने कस्बे में जो वर्तमान सब्जी व फलों की डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था चल रही है उसको पूर्ववत की तरह आगे भी जारी रखने कि सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें