फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सील होने से फंसे हैं 72 नेपाली नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा-खमरिया (लखीमपुर खीरी)। नेपाल सीमा सील होने के कारण 72 नेपाली नागरिक क्वारंटीन की 14 दिन की अवधि बीत जाने के बाद भी यहां फंसे हुए हैं। ऐसे में वे तनाव में न रहें और उनका मानसिक संबल ठीक रहे इसके लिए शिक्षक उन्हें योगाभ्यास करा रहे हैं। साथ ही उन्हें नेपाली संगीत सुनने के लिए रेडियो भी दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड से मजदूरी करके लौटे 72 नेपाली नागरिकों को बहराइच सीमा पर धौरहरा पुलिस ने पकड़ा था। सभी को सिसैया के एलीट एकेडमी में क्वारंटीन किया गया। इनकी 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि सोमवार को पूरी हो चुकी है, लेकिन नेपाल राष्ट्र की सीमाएं सील होने के कारण अभी उन्हें क्वारंटीन सेन्टर में ही रहना होगा। उनका मानसिक संबल ठीक रहे, इसके लिए योग शिक्षक राजहंस मिश्रा ने योगाभ्यास शुरू कराया है। कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रमरी, चक्रासन आदि योगाभ्यास करा रहे हैं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि नेपाली नागरिकों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है। नेपाल की सीमाएं सील हैं। ऐसे में इन्हें भेजा नहीं जा सकता। इनका मानसिक संबल बढ़ाने के लिए योग शिक्षा दी जा रही है। मनोरंजन के लिए रेडियो भी दिया गया है, ताकि यह नेपाली गाने और समाचार सुन सकें।
550 जरूरत मंदो तक पहुंची राशन किट
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सभी को राशन किट दी जा रही है। जिला प्रशासन से मिलीं 550 राशन किट जरूरतमंदों तक राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के माध्यम से पहुंचाई गई हैं।
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर दर्ज कराएं शिकायत
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सीओ अभिषेक प्रताप ने कोतवाली और पुलिस चौकी गेट पर नोटिस चस्पा करा कर शिकायतें व्हाट्सएप पर दर्ज कराने की अपील की है। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान यदि कोई शिकायत करनी है तो फरियादियों को कोतवाली या पुलिस चौकी पर आने की जरूरत नहीं है। शिकायत कर्ता को अपना प्रार्थना पत्र संबंधित चौकी इंचार्ज या कोतवाली प्रभारी या उन्हें वाट्सएप करना होगा। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोतवाली या चौकी आना जरूरी हुआ तो गेट पर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तभी प्रवेश मिलेगा।
कफारा पुलिस चौकी स्टाफ की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
धौरहरा सीओ अभिषेक प्रताप ने चंदपुरा अभयपुर गांव में भ्रमण कर लोगों को घरों में ही रहने को कहा। वहीं पुलिस चौकी कफारा स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई। बहराइच के कोरोना संक्रमित रिश्तेदार के संपर्क में आने वाले 17 लोगों को क्वारंटीन करने के बाद से पूरा चंदपुरा गांव सील है। हालांकि इनमें से 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें