फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से घुसे पांच नेपाली नागरिकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। भारत और नेपाल में चल रहे लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते हुए खुली सीमा भजनी क्षेत्र से पांच नेपाली नागरिक कैलाली जिला पहुंच गए। ग्रामीणों को जानकारी होने के बाद उनको क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने को लेकर भारत और नेपाल दोनों देशों में लॉकडाउन कर कैलाली जिले की खुली सीमा पर दोनों तरफ से सुरक्षा बल गश्त कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी भारत के हरियाणा शहर से दो पुरुष तथा दो नेपाली महिलाओं के साथ एक बच्चा चंदनचौकी क्षेत्र होते हुए भजनी नगर पालिका पांच गुलरिया घाट के रास्ते कैलाली-नेपाल में अपने घरों पहुंच गया। ग्रामीणों के शक होने पर उनसे पूछताछ की। जिसके बाद वार्ड अध्यक्ष केशव बुढ़ा ने पांचों लोगों को भजनी नगर पालिका वार्ड तीन के स्कूल में बने क्वारंटीन केंद्र के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें