फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: किराना बाजार में भीड़, नहीं मान रहे दुकानदार और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में जहां शुक्रवार को सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं शहर की किराना बाजार में सामाजिक दूरी की खुलेआम धज्जियां उड़ती रहीं। लोग एक-दूसरे से सटे खड़े रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने पैदल घूमकर शहर के हालात का जायजा लिया। दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन करने और सभी को मास्क लगाने व गमछे से मुंह ढके रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौराहों और पुलिस बूथों पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर पूछताछ करते रहे। सदर चौराहा पर प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र फोर्स के साथ डटे रहे, लेकिन किराना बाजार में सामाजिक दूरी की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। किराना बाजार में सामाजिक दूरी को मजाक बनाकर रख दिया गया। दुकानदार सामाजिक दूरी बनाने की बजाय सामान बिक्री करने में ही मशगूल रहे। दोपहर 12 बजे डीएम-एसपी का काफिला नौरंगाबाद चौराहा होते हुए निकला। अफसरों ने बाइकों और पैदल जा रहे लोगों को रोककर पूछताछ की। बिना काम से बाहर निकलने वालों को फटकार लगाई और दोबारा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम-एसपी ने दुकानदारों से दिक्कत पूछी। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिन जरूरत की दुकानों को खोलने की पहले से छूट है वही खुलेंगी। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही है। सामाजिक दूरी रखना बेहद जरूरी है। इसमें जो लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें