फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में काम करने का रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में कार्यालय का काम भी प्रभावित न हो और कर्मचारियों के बीच सामाजिक दूरी भी बनी रहे। इसके लिए डीआईओएस ने रोस्टर तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटकर एक दिन छोड़कर यानी सप्ताह में तीन दिन आकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद कार्यालय खुलने लगा है। सभी कर्मचारियों के आने से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था। इसलिए सभी कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटकर एक रोस्टर बना लिया है। इससे कर्मचारियों सेे एक-एक दिन छोड़कर सप्ताह में तीन दिन काम लिया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि इससे सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन होगा और कार्यालय का काम भी होता रहेगा।
विज्ञापन

जारी रोस्टर
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
आरिफ जमाल, महेंद्र त्रिवेदी, उमाकांत मिश्र, राजेश मिश्र, अनुज कुमार, आशीष कुमार, अभय अग्निहोत्री, जुबेर अहमद, मनजीत कुमार।
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
वीरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद्र, मुरलीधर यादव, तौसीफ, भानु प्रताप सिंह, इंद्रपाल सिंह, कुसमेश चंद्र रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें