फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मेहमान एक माह बाद भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेेत्र के परसेहरी गांव में लॉकडाउन में फंसे गोरखपुर क्षेेत्र के करीब 29 लोगों को बस से प्रशासन ने गुरुवार को उनके गृह जनपद रवाना किया। इससे पहले फूलबेहड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमितेश ने सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के परसेहरी कलां गांव में लड़की की शादी में शामिल होने गोरखपुर जिले के थाना क्षेत्र चौरीचौरा के लक्ष्मणपुर व कुशीनगर गांव के करीब 29 लोग 18 मार्च को ही लड़की के घर आ गए थे। तब से यह लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा सके। भोजन पानी की दिक्कत की बात कह पुलिस और अधिकारियों से गुहार लगाई थी। अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में लॉकडाउन में फंसे मेहमान खाने को हुए मोहताज शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और एसडीएम को पीड़ितों की मदद कर उन्हें गृह जनपद भेजवाने की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को बस से गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें