फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लोगों को दी गई राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील मुख्यालय पर स्थापित राशन बैंक के माध्यम से क्षेत्र के एक हजार परिवारों को एसडीएम ने राशन किट उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा रमियाबेहड़ क्षेत्र में 100 परिवारों को नए राशनकार्ड बनाकर बांटे गए।
विज्ञापन

लेखपालों के सत्यापन के बाद तहसील क्षेत्र के जरूरतमंदों की आई सूची के आधार पर एसडीएम एस सुधाकरन ने अपनी मौजूदगी में एक हजार लोगों को राशन बैंक से राशन किट प्रदान की। यह ऐसे लोग हैं, जिसमें किसी व्यक्ति का राशनकार्ड नहीं बना था। भूमिहीन हैं और अन्य किसी सरकारी योजना सेे लाभान्वित नहीं हुए हैं। इसके अलावा रमियाबेहड़ क्षेत्र के 100 लोगों को राशनकार्ड बनाकर दिए गए। एसडीएम ने बताया कि बेसहारा निराश्रित लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पंचायत हॉटस्पाट जोन है। यहां पर किसी भी तरह की कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी पुलिसकर्मी जो अपनी-अपनी ड्यूटी पर हैं, वह ढिलाई बिल्कुल न बरतें। सभी नगर वासियों को अपने-अपने घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
क्वारंटीन किए गए 10 लोगों के भेजे गए सैंपल
धौरहरा राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए 10 लोगों के ब्लड सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। पहली रिपोर्ट इनकी निगेटिव आई थी। एसडीएम ने बताया यह सभी तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए थे, जिससे इनका सैंपल दोबारा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें