फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा लॉकडाउन, सड़कों पर घूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को शहर में कहीं पुलिस की सख्ती तो कहीं ढील दिखी। नतीजतन सड़कों पर वाहनों के साथ ही पैदल घूमने वालों की भी तादात बढ़ गई है। लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर में 24 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस चेकिंग भी कर रही है। पुलिस के रोकने पर दवा और प्रशासन की ओर से जारी पास दिखाते हैं। बृहस्पतिवार को सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ रही। वाहन भी बेखौफ दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

स्थान संकटा देवी रोड
इस रोड पर लोग बेखौफ आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस चौकी होने के बाद भी उनमें कोई खौफ नहीं था। सामाजिक दूरी से भी अनजान थे।
स्थान: किराना बाजार
लॉकडाउन के बाद से बृहस्पतिवार को किराना बाजार में भारी भीड़ रही। सामाजिक दूरी भी यहां बिल्कुल नहीं थी।
स्थान: कचहरी रोड
आने-जाने वाले लोगों और वाहनों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कितना लॉकडाउन का पालन किया हो रहा है।
स्थान: संकटा देवी चौराहा
संकटा देवी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी आने-जाने वालों को रोक रहे थे। उनके कागज और पास भी चेक कर रहे थे।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। बिना पास कोई वाहन मिलता है तो उसे सीज या चालान किया जाता है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विजय आनंद सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें