संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर सोमवार की शाम एक व्यक्ति जुखाम, खांसी से पीड़ित बैठा मिला। जीएम की सूचना पर स्वास्थ्य टीम मौके पर जांच के बाद उसको अपने साथ ले गई।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति का भाई पांच दिन पहले सीतापुर से ट्रक से आया था। उसे खांसी, बुखार, गले का दर्द जैसे लक्षण दिखने पर वह घर से बाहर आकर मिल गेट पर बैठ गया। इसकी सूचना चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक भगत सिंह ने स्वास्थ्य टीम को दी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तात्कालिक जांच की और उसे अपने साथ ले गई। यह खबर आम होने से आस पास भय का माहौल बना हुआ है। बताते हैं कि यह व्यक्ति लखनऊ में दस वर्ष से रिक्शा चलाने का काम करता है। अपने भाई के घर पांच दिन पहले ट्रक से संपूर्णानगर आया था। संवाद