फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया इनपुट के बाद आईजी ने नेपाल सीमा पर डारा डेरा

विज्ञापन
बॉर्डर पर नेपाली सुरक्षा एजेंसियों से वार्ता करते आईजी एसके भगत। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीन से कोरोना संक्रमित लोगों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ के प्रयास करने की आशंका के मद्देनजर खुफिया जानकारी के बाद नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत ने तीन दिनों के लिए नेपाल सीमा पर डेरा जमाया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों ने देश में कोरोना को फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया था। एजेंसियों का कहना है कि नेपाल के हथियार तस्कर जालिम मुखिया ने भारत में कोरोना फैलाने के लिए 40-50 संक्रमितों को भारत में भेजा है। दो सौ संक्रमित चीन से नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद जिले की नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोमवार को आईजी लखनऊ एसके भगत नेपाल बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने गौरीफंटा बॉर्डर का निरीक्षण किया। एसएसबी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। वह तीन दिन तक यहीं रहेंगे। आईजी सहित अन्य अफसर अभी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि आईजी का नेपाल सीमा पर तीन दिवसीय डेरा चीन से नेपाल के रास्ते कोरोना संक्रमित घुसपैठ होने की आशंका से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें