फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न रहे भूखा इसलिए घर-घर भोजन पहुंचा रहे समाजसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में कोई भूखे पेट न रहे, इसके लिए समाजसेवी तन, मन और धन से लगे हैं। वह न सिर्फ क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं बल्कि गांव और मोहल्लों में रहने वाले गरीबों के घर घर जाकर लंच पैकेट दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में सोमवार को 10 लोग क्वारंटीन थे। इनका फरधान सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी का तापमान सामान्य निकला। क्वारंटीन सेंटरों में रहने वालों के साथ जरूरत मंदों के लिए समाजसेवी इंद्रेश गुप्ता, रमेश अग्रवाल, कन्हैया चाट वाले, गायत्री परिवार के लोगों के साथ हनुमान जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी भंडारा चला रहे हैं। समाजसेवी क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों के साथ जरूरतमंद गरीबों के घर तक भोजन के पैकेट भिजवा रहे हैं। समाजसेवियों का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे। जिस किसी को भोजन की आवश्यकता है वह रोडवेज बसअड्डे पर दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें