फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। कोरोना के चलते अस्पतालों में क्वारंटीन व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार को नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने भीरा क्षेत्र के अस्पतालों, क्लीनिकों का जायजा लिया। इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर भी जाकर वहां की व्यवस्था जांची और बिना पर्चे के दवा न देने के निर्देश दिए। बगैर डिग्री के क्लीनिक चला रहे लोगों को चिह्नित कर थाना प्रभारी भीरा को कार्रवाई करने के निर्देश नायब ने दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दवा की दुकानों का निरीक्षण किया कहा कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्चे के किसी को दवा नहीं देगा और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दवा की बिक्री करने के निर्देश दिए। कई ऐसे क्लीनिक चिह्नित किए जिसमें बगैर डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से मरीजों को देख रहे थे। उनको चिह्नित कर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह से उनपर कार्रवाई करने के निर्देश नायब तहसीलदार ने दिए हैं। नायब तहसीलदार के निरीक्षण से अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें