लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविंद्र अलूना ने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर निलंबन की चेतावनी बीएसए ने दी है।
ब्लॉक रमियाबेहड़ के शिक्षकों ने क्रांतिवीर शिक्षक रमियाबेहड़ के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप पर शिक्षकों के बीच कोरोना को लेकर कमेंटबाजी हुई, जिसमें शिक्षक रविंद्र अलूना ने प्रधानमंत्री की अपील पर थाली, घंटा बजाने का विरोध किया। इसके बाद दूसरा कमेंट डाला कि मैं तो तब करूंगा जब कोरोना वायरस सच में भारत आ जाएगा और स्थिति इटली जैसी होगी। इसको लेकर शिक्षकों में विरोध के स्वर फूटने लगे। मामला बीएसए के पास पहुंचा, तो उन्होंने आरोपी शिक्षक रविंद्र अलूना को नोटिस देकर जवाब मांगा है।