फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाए रखने का कड़ाई से हो पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। आईजी जोन एसके भगत ने आज यहां कहा कि कोरोना चेहरा देख कर नहीं आता, इसलिए जरूरी है कि सामाजिक दूरी बनाए रखने का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने कहा, धौरहरा कस्बे में लोग घरों में तो हैं पर छतों पर बैठे लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। अधिकारी इस बारे में भी लोगों को जागरूक कर उनसे सामाजिक दूरी का पालन करने को कहें।
विज्ञापन

आईजी शनिवार को डीएम-एसपी के साथ धौरहरा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने हॉटस्पाट क्षेत्र का दौरा कर मस्जिदों को भी देखा। आईजी ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने के साथ ही लोगों से भी घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीन किलोमीटर के दायरे में किसी को भी न अंदर आने की और न बाहर जाने की इजाजत है।
आठ मार्च को बिहार के 12 तब्लीगी जमाती यहां पकड़े गए थे। उन्हें और इनके संपर्क में आए चार अन्य लोगों को क्वांरीटन किया गया था। सभी के ब्लड सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिसमें तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने यहां कड़े कदम उठाए थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की आधी रात को धौरहरा में तीन किलोमीटर इलाके को सील कर चिकवन टोला, जुलाहन टोला, पठान वार्ड और राजकीय इंटर कॉलेज क्षेत्र को हॉट स्पाट घोषित किया गया तो धौरहरा तहसील क्षेत्र की चारों सीमाएं सील कर दी गईं। शनिवार दोपहर आईजी एसके भगत डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम के साथ पहले कोतवाली पहुंचे। बाद में कस्बे में मुख्य मार्गों से होते हुए हॉटस्पाट इलाके की मरकज मस्जिद पहुंचे। मस्जिद का निरीक्षण कर डीएम और एसपी से जानकारी ली। आईजी ने डीएम-एसपी से कहा कि जो भी इलाके हॉट स्पाट हैं, उन्हें पूरी तरह सील कर दें। तीन किलोमीटर इलाके में प्रशासन पूरी तरह सख्त रहे। उन्होंने एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप से भी मस्जिदों में मिले तब्दीली जमातियों के बारे में जानकारी ली। जमातियों के संपर्क में आए क्वारंटीन किए गए लोगों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

‘किसी दूसरे गांव का व्यक्ति तो जमातियों के संपर्क में नहीं आया’
आईजी ने एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप से पूछा कि किसी पड़ोसी गांव का व्यक्ति तो तब्लीगी जमातियों के संपर्क में नहीं आया। उन्होंने इस संबंध में जानकारी कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर जांच करने में जुटी हैं।
तीन किलोमीटर इलाका पूरी तरह सील
आईजी ने पत्रकारों को बताया कि कस्बे के तीन किलोमीटर इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र से न कोई बाहर जा सकता है और न ही अंदर आ सकता है। 15 अप्रैल तक इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें