फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा में एक किलोमीटर इलाके को सील कर चार मोहल्ले हॉट स्पाट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा में एक किलोमीटर इलाके को सील कर चार मोहल्लों को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। इन इलाकों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस कसबे की सीमा से निकलने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। प्रशासन ने लाउडस्पीकर से घोषणाकर सभी को घरों में रहने की चेतावनी जारी की है। अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

धौरहरा में आठ मार्च को बिहार के 12 जमाती पकड़े गए थे। साथ ही इनके संपर्क में चार अन्य लोगों को उठाया गया था। सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें तीन जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन सख्त हो गया था। एसडीएम ने धौरहरा क्षेत्र की बहराइच और सीतापुर जुड़ी चार सीमाएं सील कर दी थीं। इसके साथ ही शुक्रवार को ढखेरवा चौराहा और भमैला घाट की सीमा भी सील कर दी गई।
गुरुवार की रात प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी। शुक्रवार की सुबह एक किलोमीटर क्षेत्र को सील करते हुए चार मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए कसबे की मोहल्ला चिकवन टोला स्थित मरकज मस्जिद और जुलाहन टोला स्थित मदीना मस्जिद पर एहतियातन ताले डलवा दिए गए। इन मोहल्लों के अलावा पठान वार्ड और राजकीय इंटर कॉलेज इलाके को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। जिन मस्जिदों पर एहतियान ताले डलवाए गए हैं वहीं से बिहार के 12 तब्लीगी जमाती पकड़े गए थे। हॉटस्पॉट घोषित किए गए चारों मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। इससे गली-कूंचों से लेकर मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा है। एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जरूरी सामानों की आपूर्ति की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

धौरहरा कस्बे में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के चलते एक किलोमीटर एरिया को हॉटस्पाट में रखा गया है। इसलिए यहां की दुकानें बंद कराकर होम डिलीवरी से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है। शनिवार से टीमें डोर-टू-डोर सर्वे करके खांसी-बुखार आदि लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित करेंगी। इसके अलावा धौरहरा की सीमाएं सील की गई हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
कस्बे एक किलोमीटर क्षेत्र को सील करते हुए चार मोहल्लों को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। इसके अलावा धौरहरा क्षेत्र से लगी सीमाएं भी सील की गई हैं। दो मस्जिदों पर एहतियातन ताले भी डलवा दिए गए हैं। घर-घर दैनिक वस्तुओं और साग-सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-एस सुधाकरन, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें