फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन की सख्ती के बाद शुक्रवार को पुलिस की ढिलाई दिखी। इससे जहां सड़कों पर बिना पास बाइक, स्कूटी और कार दौड़तीं दिखीं। वहीं सड़कों पर लोगों की आवाजाही रही। लोग एक साथ खड़े होकर सामाजिक दूरी की बाध्यता की धज्जियां भी उड़ाते दिखे। हालांकि प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र सरकारी जीप से मस्जिदों का निरीक्षण और लोगों से टोकाटाकी करते रहे।
विज्ञापन

स्थान हमदर्द चौराहा समय: 12.05 बजे
सड़कों पर लोगों की आवाजाही थी। पुलिस के सामने ही बाइक, स्कूटी व कारें निकल रहीं थी। महिला सिपाही मास्क न लगाने को जरूर टोकती दिखीं।
समय: दोपहर 12.10 बजे स्थान: किराना बाजार
किराना बाजार में शुक्रवार को भारी भीड़ रही। पास-पास कई लोग बैठे दिखे, लेकिन उन्हें कोई टोकने वाला कोई नहीं था।
स्थान: किराना बाजार मोड़ समय-दोपहर 12.15 बजे
किराना बाजार में मोड़ पर स्थित दुकानों पर भारी भीड़ थी। दुकानों पर कोई घेरा नहीं था। लोग एक-दूसरे से सटे खड़े होकर सामान खरीद रहे थे।
स्थान: सौजन्या चौराहा समय: दोपहर 1.30 बजे
खीरी रोड पर स्थित सौजन्या चौराहा पर पुलिस तैनात है। लॉकडाउन से बेपरवाह इस मार्ग पर लोग बाइक, स्कूटी व कार से फर्राटा भरते रहे।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। उल्लंघन करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
-विजय आनंद, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें