फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को जिला अस्पताल में किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। पीईपी किट न मिलने और खांसी-बुखार होने का हवाला देकर इस्तीफा भेजने वाले पीएचसी में तैनात डॉक्टर डॉ. नीलेश मौर्य को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर बुधवार को सीएमओ को व्हाट्सएप पर इस्तीफा भेजा था।
विज्ञापन

रंजीत नगर पीएससी में तैनात एक डॉक्टर ने खुद को बीमार बता कर और पीईपी किट समेत बचाव के साधन न देने का हवाला देकर मंगलवार को अपना इस्तीफा व्हाट्सएप पर सीएमओ को भेजा था। कोरोना की इस लड़ाई के समय डॉक्टर का इस्तीफा देकर खुद को बीमार बताने से अफरातफरी मच गई थी। सूचना पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अश्वनि कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके चौधरी धौरहरा पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक डॉ सुभाष वर्मा सेे जानकारी ली। इसके बाद इस्तीफा देने वाले डॉक्टर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुभाष वर्मा ने बताया कि इस्तीफा देना कोई विकल्प नहीं है। यदि वह बीमार हैं तो उनका इलाज किया जा रहा है। इस्तीफा अभी स्वीकृत नहीं किया गया है। यह शासन से होता है। रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें