फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया: पुलिस ने मस्जिद जाकर ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल कुछ लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यहां से कोई जमात में शामिल होने तो नहीं गया इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इसी को लेकर शहर की मदीना मस्जिद में सीओ के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने वहां के मौलाना से इस बारे में जानकारी ली। उनसे कहा कि अगर उनकी जानकारी में भी कोई ऐसा व्यक्ति है तो पुलिस को सूचना देें।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित जमात में पलिया इलाके से कोई शामिल तो नहीं हुआ इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल शहर की मदीना मस्जिद पहुंचा। यहां पर मौलाना से जानकारी हासिल की साथ ही मस्जिद में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि मस्जिदों के मौलानाओं को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनकी जानकारी में ऐसे लोग आएं जो दिल्ली में शामिल जमात में शामिल हुए हैं तो फौरन पुलिस को सूचना दें। बताया कि हालांकि यहां से कोई वहां शामिल होने नहीं गया था फिर भी एहतियातन दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें