फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे मांगने पर युवक को लाठियों से जमकर पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोबाइल लाने के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए दो लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसने गांव के ही लकी को मोबाइल लाने के दो हफ्ते पहले 6000 रुपये दिए थे, लेकिन उसने मोबाइल खरीद कर नहीं दिया। बुधवार को उसने लकी से पैसे वापस मांगे। इससे नाराज लकी ने गांव के ही अपने साथी आशीष के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप ने दोनों हमलावरों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें