फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन तीन महिलाओं समेत 64 बंदी जेल से रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर जिला जेल से आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर बंदियों को छोड़े जाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन तीन महिलाओं समेत 64 बंदी रिहा किए गए। ऐसे में सोमवार से लेकर अब तक 151 बंदी अपने घर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जेल में निरुद्ध ऐसे बंदी, जिनके मामलों में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। उन्हें छोड़ने के आदेश दिए थे। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया अदालत व प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को 38, मंगलवार को 49 बंदियों को सैनिटाइज कर आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर छोड़ा था। इसी क्रम में बुधवार को तीन महिलाओं समेत 64 बंदियों को भी रिहा किया गया है। जिस पर थानों की पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर बंदियों को उन्हें सौंप दिया। जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बंदियों और उनके परिवार वालों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें