फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर रहेगी पुलिस ताकि रहे सामाजिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोराना को लेकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में पहली अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोटे की दुकानों पर राशन वितरण होगा। इस दौरान सामाजिक दूरी बनी रहें, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। पहली से तीन अप्रैल तक अंत्योदय कार्ड धारकों, चार अप्रैल से सात अप्रैल तक पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों व आठ अप्रैल से 25 अप्रैल तक शेष सभी श्रेणी के लाभार्थियों को राशन का वितरण होगा। एएसपी शैलैंद्र लाल ने बताया कि राशन वितरण के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ेगी, ऐसे में सामाजिक दूरी बने रहे और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए कोटे की दुकानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें