फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के धार्मिक जलसे में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद खीरी में भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक जमात में सैकड़ों लोगों के शामिल होने के बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। एलआईयू व आईबी के अफसर निगरानी में जुट गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि शासन स्तर से जारी सूची में लखीमपुर खीरी का नाम शामिल नहीं है। फिर भी जिला प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। प्रशासन ने एलआईयू और आईबी को अलर्ट कर दिया है। डीएम शैलैंद्र कुमार सिंह ने बताया अब तक जिले के लोगों के शामिल न होने की बात सामने आई है। फिर भी प्रशासन अलर्ट है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कोई शामिल तो नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें