लखीमपुर खीरी। 12 मार्च 2020 या इसके बाद विदेश से जनपद में लौटे सभी नागरिकों की कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल के तहत चिकित्सीय स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इस संबंध में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी कर हेल्पलाइन नंबरों पर मंगलवार की शाम सात बजे तक सूचना मांगी है। यदि कोई विदेश से लौटा व्यक्ति सूचना छिपाता है, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी डीएम ने दी है। डीएम के मुताबिक कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 9044399100, 8009022200 पर या लैंडलाइन नंबर 05872-278100, 252715, 252879 पर सूचना दर्ज कराई जा सकती है। संवाद