फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में अनाज की नहीं हो सकी खरीद बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में रविवार को आढ़तिए आए, लेकिन लॉकडाउन के चलते लेबर और किसान नहीं पहुंचे। इससे मंडी में अनाज की खरीद-फरोख्त शुरू नहीं हो पाई है। आढ़ती, व्यापारियों ने लेबर को पास देने समेत कई मांगे मंडी प्रशासन के सामने रखी है। मंडी में आने वाले किसानों की मेडिकल जांच कराने, चाय-नाश्ते की दुकान खोलने आदि मांगे भी रखी हैं। अब मंडी मंगलवार को खुलेगी, जबकि बुधवार से सरकारी गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों को भी खोला जाना है।
विज्ञापन

शासन ने मंडी समितियों को खोलकर किसानों का अनाज खरीदने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद एसडीएम/सभापति अमरेश कुमार मौर्या ने मंडी सचिव रामबाबू शर्मा को खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को मंडी में आढ़ती, व्यापारी पहुंचे, लेकिन लेबर और किसान एक भी नहीं पहुंचा। इससे मंडी में सन्नाटा ही पसरा रहा। मंडी आढ़ती संघ के उपाध्यक्ष सरवन गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या लेबरों की है, जिन्हें पास जारी नहीं किए गए हैं। इससे पुलिस उन्हें गांवों से बाहर मंडी तक आने-जाने नहीं देेगी। मुनीम और आढ़तियों को भी पास जारी किए जाएं। मंत्री अमरीश गुप्ता ने बताया कि बारदाना दुकानें खुलनी चाहिए और चाय-नाश्तेे की दुकानें खोलने की परमीशन दी जाए। तभी मंडी में काम सुचारु रूप से हो पाएगा। आढ़ती वेदप्रकाश मिश्रा, कमलेश गुप्ता, आरिफ पहलवान, रिंकू मिश्रा ने मंडी प्रशासन से मंडी में आने वाले किसानों की मेडिकल जांच की व्यवस्था कराने की मांग रखी है। उधर, मंडी सचिव रामबाबू शर्मा ने बताया कि किसानों के लिए मंडी खोल दी गई है। कोई भी किसान मंडी आकर अपनी उपज बिक्री कर सकता है। आढ़तियों की समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं दिखे इंतजाम
मंडी समिति में प्रस्तावित गेहूं क्रय केंद्रों पर अभी इंतजाम नहीं हुए हैं, जबकि एक अप्रैल से क्रय केंद्र खोले जाने हैं। किसानों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हुई है और न ही बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों की उपज खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके लिए लेबरों की समस्या दूर करने के लिए पास जारी किए जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए भी मेडिकल टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अमरेश कुमार मौर्या, सभापति/एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें