फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते तीन लोगों के लिए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए डीएम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। पहले से वहां पर भर्ती संभावित संक्रमितों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में संक्रमण की आशंका के चलते भर्ती कराए गए चार लोगों को घर और एक महिला को नकहा के जगसड़ में बने क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार को सदर और मोहम्मदी तहसील निवासी तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के मैगलगंज निवासी होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मैगलगंज पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मैगलगंज सहित नकहा, निघासन आदि जगहों के कुल 16 लोगों को आइसोलेशन एवं क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाए हैं। हालांकि शुक्रवार को एक महिला को जगसड़ में बने क्वारंटीन वार्ड में भेजते हुए मैगलगंज से लाए गए चार लोगों को घर भेज दिया गया है। जिन्हें घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।
तीन संभावितों के भेजे गए सैंपल
मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि 19 मार्च को इंडोनेशिया से एक व्यक्ति के आने की सूचना लगी। इस पर शुक्रवार को सीएचसी मोहम्मदी की टीम भेजकर उसकी जांच कराई गई। सावधानी के चलते उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं सदर तहसील निवासी दो युवकों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसमें एक युवक तुर्की से कुछ ही दिन पहले आया है।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
जिला अस्पताल में कोरोना संभावित के चलते जो लोग भर्ती कराए गए हैं। अभी तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें