Corona infection: 35 samples sent for investigation
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के 1317 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि बुधवार को संभावित 31 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिलक कॉलेज लखनऊ भेजे गए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 801 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 766 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें तीन लोग पॉजिटिव आए थे जो निगेटिव हैं। अभी 35 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। संवाद