लखीमपुर खीरी। जनपद में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 560 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें चार पॉजिटिव एवं 556 नेगेटिव हैं। इसके साथ दो अन्य लैब, तीन एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना में एक, नई बस्ती में एक, अर्जुनपुरवा में एक, निघासन रोड में एक, महाराजनगर में एक, तहसील पलिया के चीनी मिल परिसर में दो, तहसील निघासन के चितहा मोतीपुर में एक, तहसील मोहम्मदी के कैलाशपुरी में एक संक्रमित मिला है। संवाद