धनगढ़ी नेपाल में कार की टक्कर से मृत पड़ा बाघ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के बारा के जंगल में कार की चपेट में आकर बाघ की मौत हो गई । पुलिस ने कार चालक को पकड़ कर पार्क कर्मियों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक बारा जिले की जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका के तहत वार्ड नंबर एक के आधारभार जंगल क्षेत्र में एक कार ने रोड पार कर रहे एक बाघ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाघ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक अजय मिश्र निवासी सर्लाही को पकड़कर कार समेत पार्क कर्मियों के सुपुर्द कर दिया है। पार्क कर्मियों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद