फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना के नए रूप को लेकर सतर्कता

विज्ञापन
लखीमपुर मेन रोड पर बिना मास्क लगाए जाते लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया बेहद घातक रूप ‘स्ट्रेन’ सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। बताते हैं कि कोरोना का यह रूप बेहद संक्रामक है। इसको लेकर ब्रिटेन को जाने वाले विमानों की सभी उड़ाने बंद कर दी गई हैं। साथ ही वहां से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि डॉक्टरों को कहना है कि कोरोना वायरस का यह नया रूप घातक तो है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस सतर्कता और सावधानी बरतने की।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर दुनियाभर में वैसे ही खौफ है। मगर, अब इसके दूसरे रूप से दोबारा दहशत का माहौल बनने लगा है। ब्रिटेन में वायरस का नया रूप सामने आने के बाद वहां से देश में आईं उड़ानों में करीब बीस यात्री संक्रमित मिले हैं लेकिन सबसे बड़ी राहत इस बात की है इनमें से कोई भी कोरोना के नए रूप से संक्रमित नहीं है। मगर, ऐहतियातन स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया है। ब्रिटेन एवं यूरोपीय देशों से दिसंबर में आने वाले यात्रियों पर 28 दिन तक विशेष नजर रखी जाएगी। निगरानी के दौरान कोरोना के लक्षण मिलने पर संक्रमित को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही आरटीपीसीआर की जांच कराई जाएगी।
.
मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करें
बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है। बीमारी चाहे सामान्य हो या फिर कोरोना, क्योंकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होती है। इसलिए बच्चों को लेकर सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

-डॉ.आरपी वर्मा बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
.
नया रूप बेहद घातक बताया जाता है। मगर, सावधानी रखकर इससे सुरक्षित रहा जा सकता है। सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-विनोद कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा
.
मार्च में जो रूप आया, उसने तो तबाही मचा दी। अब ये रूप और खतरनाक बताया जा रहा है। इसलिए सभी लोग घर से बाहर निकलने पर बेहद सावधानी बरतें। यदि बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें वह भी मास्क लगाकर।
-डॉ. सुरचना त्रिवेदी प्राचार्य आर्य कन्या डिग्री कॉलेज
.
यदि किसी के आसपास इंग्लैड एवं यूरोपीय देश से हाल में कोई आया है तो उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें, जिससे उसकी जांच कराई जा सके। कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है।
-डॉ. आरपी दीक्षित एसीएमओ
जांच के साथ बढ़ती गई संक्रमितों की संख्या
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में जहां रोजाना करीब सौ लोगों की जांच होती थी। वहीं अनलॉक में जांच का दायरा बढ़कर रोजाना 2500 हो गया। उधर, अनलॉक में शासन ने की ओर से प्रतिदिन 2500 लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए। इस पर स्वास्थ्य महकमे ने टीमें गठित कर जांच करानी शुरू कर दी। सितंबर से लेकर अब तक रोजाना 2000 से अधिक लोगों की जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में 5138 लोग जिले में कोरोना संक्रमित थे। जबकि कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई। अक्तूबर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6839 हो गई। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 73 हो गया। उधर, नवंबर में संक्रमितों की संख्या 7141 और मरने वालों का आंकड़ा 81 हो गया।
.
जिले में दो हजार से अधिक लोगों की रोजाना कोरोना जांच कराई जा रही है। अब तक 2,88,639 लोगों की जांच हो चुकी है। मौजूदा समय में 119 लोग कोरोना संक्रमित है। जबकि अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. मनोज अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें