फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी: इंटर कॉलेज के सात छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सात छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले भी इसी विद्यालय के दो छात्र संक्रमित मिले थे, जिसकी सूचना लगते ही स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी मच गई। छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने पर डीआईओएस ने 48 घंटे के लिए स्कूल बंद रखने और कॉलेज परिसर को कई बार सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने रविवार को बैठक कर छात्रों के गांव के निकट स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर सूचना देने और इनके संपर्क में आने वालों की पहचान करने आदि को लेकर बैठक की। कॉलेज के जो छात्र संक्रमित मिले हैं, उसमें से एक छात्र सैधरी मिदनिया, एक मितौली के गांव शिवपुरी, एक रमियाबेहड़ के गांव अभयपुर, एक सीतापुर जिले की ब्लॉक मिश्रिख के रामबाग गांव एवं दो छात्र रेउसा और तंबौर के रहने वाला है। जबकि एक छात्र धौरहरा का है। कॉलेज प्रशासन ने अवकाश होने के कारण छात्रों का घर पर ही होना बताया है। स्वास्थ्य टीम ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रों का नाम, पता नोट कर संबंधित सीएचसी के प्रभारियों को जानकारी उपलब्ध करा दी है। उधर, डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंधन को कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है।
.
छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी। छात्रों के संक्रमित मिलने से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे दावों की कलई खुल गई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन भी इस बात का लेकर चिंतित है कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के बाद भी छात्र संक्रमित कैसे हुए। कॉलेज के एक जिम्मेदार का कहना है कि ऐहतियातन छात्रों की जांच कराई थी, जिसमें सात लोग पॉजिटिव निकले। यह कैसे संक्रमित हुए कुछ समझ में नहीं आ रहा। फिलहाल दो दिन के लिए विद्यालय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

.
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में सात छात्र कोरोना संक्रमित निकले। इससे पहले भी इसी कॉलेज के दो छात्र संक्रमित मिल चुके है। संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। कॉलेज प्रबंधन को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
-अमितेश दत्त द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी फूलबेहड़
.
छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के मामले से डीएम को अवगत करा दिया है। उनके निर्देश पर कॉलेज प्रशासन को विद्यालय 48 घंटे के लिए बंद करने और इस दौरान कई बार सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
-हयात अली अंसारी, प्रभारी डीआईओएस
---
खीरी: 23 लोग मिले कोरोना संक्रमित
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 744 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें 17 लोग पॉजिटिव एवं 727 निगेटिव मिले। जबकि चार लोग अन्य लैब एवं दो लोग एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले।
उन्होंने बताया कि तहसील पलिया के एसएसबी कैंप कमलापुरी में दो, निघासन सीएचसी में एक और तिकुनिया के सुथना बरसोला में एक संक्रमित मिला। सदर तहसील के महेवागंज में सात, पुलिस लाइन में एक, खीरी टाउन में एक, सिकटिया में एक, नई बस्ती में एक, काशी नगर में एक और मूसेपुर खुर्द में एक संक्रमित मिला। उधर तहसील धौरहरा के फत्तेपुर लाखुन में एक, तहसील मोहम्मदी के पिपरी गांव में एक और पूर्वी लखपेड़ा में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें