लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने के नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 12 नए कोरोना संक्रमित और मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 315 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पांच पॉजिटिव एवं 310 नेगेटिव हैं। वही दो अन्य लैब एवं पांच एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील धौरहरा के बबुरी में एक, तहसील सदर के पुलिस लाइन में दो, आवास विकास कॉलोनी में एक, एसएसबी मझरा फार्म में एक, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, तहसील पलिया के सिंघानिया दुधवा रोड में एक, थारू पुरवा में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के सुरजनपुरवा में एक, मैलानी में एक संक्रमित मिले हैं। वहीं दो संक्रमित मरीज अभी ट्रैक किए जा रहे हैं। संवाद