लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 56 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब गांवों में नए केस मिलने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 477 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 42 पॉजिटिव एवं 435 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से छह एवं आठ एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
तहसील सदर के खइया बसहा में तीन, छाउछ में एक, राजापुर में एक, गोविंदनगर में दो, नौरंगाबाद में एक, वसंत विहार कॉलोनी में एक, बहादुरनगर में एक, बनवारीपुर में एक, राणा कॉलोनी में तीन, रामनगर में एक, ममता होटल में एक, कमलापुर उदयपुर में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, पटेलनगर में एक, जिला कारागार में एक, मोतीपुर में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, काशीनगर में एक, तहसील मितौली के मितौली में एक, खमरिया में एक, अमघट में तीन, अछनिया में एक संक्रमित मिला है।
वहीं तहसील मोहम्मदी के दुलारपुर रामपुर में दो, शाह बहादुरगंज में एक, नरदी में एक, खरगापुर सुखबसा में एक, रतनपुर में एक, पतिया शाह में एक, पसगवां में एक, तहसील पलिया के दौलतापुर में दो, पढुवा में एक, पट्टी पतवारा में एक, तहसील धौराहरा के जटपुरवा में एक, करौंहा में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के विलियमगंज जलालपुर में एक, तहसील निघासन के छेदुईपतिया में एक संक्रमित मिला है। वहीं 11 संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है।