फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, 88 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, बल्कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के आसार फिर से नजर आने लगे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 88 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीब एक सप्ताह तक रोजाना संक्रमितों के मिलने की संख्या 50 से नीचे रही, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा सर्दियों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका सच साबित होने लगी है। वहीं मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी 50 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 555 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 80 पॉजिटिव एवं 475 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से तीन एवं पांच एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के स्वरूपनगर में 10, गोविंदनगर में दो, गंगोत्रीनगर में दो, अमकोटवा में एक, डिम्हौरा में एक, मजरा रामबक्स में एक, काशीनगर में दो, शाहपुरा कोठी में एक, पीरपुर में एक, सलनापुर बैजनाथ में दो, रजौरा में एक, शिव कॉलोनी में एक, राजगढ़ में एक, सुंदरपुरम में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के ऐरा चीनी मिल में 10, तमोलीपुर ऐरा में दो, अमेठी में एक, शाहपुर अमेठी में एक, मंगरौली में एक, गोसाईपुर में एक, सीएचसी धौरहरा में एक, अभयपुर में एक, जगतापुर में एक, अगठी में एक, उदयपुर सेमरी में एक, बोचुआ जटपुरवा में दो, पठानपुरवा में एक, सुजईकुंडा में दो, कफारा में दो, रमनगरा में एक, जगदीशपुर में छह, मिश्र गांव में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के पलिया खुर्द में एक, टेहरा देहात में एक, सुभाषनगर में एक, इकरामनगर में एक, त्रिकोलिया में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के गुलरिया नौसर जोगी में एक, नौसर गुलरिया में एक, राणा बाजार में एक, कोरिया डी परसेहरा में एक, काकोरी में एक, तहसील मोहम्मदी के गोकन में एक, मुकद्दरपुर में दो, पटवन में एक, बाजारगंज में एक संक्रमित मिला है। वहीं नौ संक्रमित मरीजों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
अब तक मिले कुल केस 6393
रिकवरी 5861
एक्टिव केस 462
मृत्यु 70
--
सैंपल विवरण
दैनिक 1504
क्रमिक 158393
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें