लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। गुरुवार को भी 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 430 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें पांच पॉजिटिव एवं 425 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से 13 एवं आठ एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
लखीमपुर तहसील के मोहल्ला श्यामनगर में एक, काशीनगर में एक, गोटैयाबाग में एक, जिला कारागार में एक, शिव कॉलोनी में तीन, उरर्रा गौरा में दो, ढकवा तेतारपुर में तीन, लगुचा में एक, तहसील धौरहरा के रायपुर में एक, ऐरा चीनी मिल में एक, तहसील मोहम्मदी के बाजारगंज में एक, टेहरा में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरननाथ के बांकेगंज में एक, पचतोर में एक, तहसील पलिया के त्रिकोलिया में एक, तहसील मितौली के अमघट में एक, तहसील निघासन के बेलरायां चीनी मिल में एक, लोधपुरवा में एक संक्रमित मिला है। वही तीन संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद