लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ते ग्राफ में पिछले चार दिनों से थोड़ी कमी देखने को मिली है। गुरुवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो एक माह के दौरान सबसे कम है। वहीं शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 74 वर्षीय संक्रमित महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 355 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें आठ पॉजिटिव एवं 347 नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से पांच और 13 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के राजापुर डाइट में दो, काशीनगर में तीन, हिदायतनगर में एक, बुढ़नापुर में एक, प्यारेपुर में एक, राजगढ़ में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, सरबती देवी कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा में एक, तहसील धौरहरा के मिश्रगांव में चार, तहसील मितौली के भूपतिपुर में एक, धर्मपुर में एक, उमरापुर में चार, तहसील गोला गोकरणनाथ के हाफिजपुर में एक संक्रमित मिला है। वहीं तीन संक्रमित मरीज अभी ट्रेस किए जा रहे हैं। संवाद