फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में स्थापित होगा कोविड हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी विभागों के कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 पर नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम की सटीक जानकारी प्रत्येक स्तर पर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए जनपद स्तरीय कार्यालय, ब्लाक स्तरीय कार्यालयों या सहयोगी संस्थाओं के कार्यालयों में जहां अधिक संख्या में नागरिक नियमित सेवाओं के लिए आते हैं, उनमें कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। कोविड हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता रहेगी। लक्ष्णात्मक लोगों के आक्सीजन सेचुरेशन की जांच पल्स ऑक्सीमीटर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यालयाध्यक्ष द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा यदि कोई कर्मचारी खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश से पीड़ित है, तो ऐसे कर्मचारी ड्यूटी पर न आए। पीड़ित व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग के राज्य टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 अथवा जनपद के कंट्रोल नंबर 05872-259985, 278100, 8009022200 पर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें