फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को सुनिश्चित कराने सड़क पर उतरे डीएम-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे कोरोना की चेन को तोड़ना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों, बाजारों का पैदल भ्रमण कर घरों से निकले लोगों से पूछताछ की। घर से निकलने का कारण जाना। वहीं मास्क न लगाए लोगों का चालान भी कटवाया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गों संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा, अस्पताल रोड, जीआईसी होते हुए पुलिस लाइन तक पैदल भ्रमण किया। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को न केवल चेतावनी दी, बल्कि उनके वाहनों को अपने सम्मुख सीज भी करवाया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौजूद पुलिस बल को लॉकडाउन अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव, टीएसआई सूर्यमणि यादव, महिला थानाध्यक्ष छोटेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें