लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक दो साल की बच्ची और एक डॉक्टर भी शामिल हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35 बो गई है।
कोविड कंट्रोल रूम के नोडल डॉ. धनीराम ने बताया कि बुधवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बच्ची और डॉक्टर शहर के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो संक्रमित फूलबेहड़ सीएचसी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दवाएं मुहैया करा दी हैं। वहीं 76 लोग होम क्वांरटीन में दवाओं का सेवन कर कोरोना को मात दे चुके हैं।
रोजाना मिल रहे संक्रमित
11 अप्रैल- चार
12 अप्रैल- तीन
13 अप्रैल- तीन
14 अप्रैल- नौ
15 अप्रैल- छह
16 अप्रैल- छह
17 अप्रैल- पांच
18 अप्रैल- आठ
19 अप्रैल- चार